8 Naxalites Killed In Police Encounter : सोमवार को बोकारो मेंं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने आठ नक्सलियों को मार गिराया। जिसमें एक करोड़ का इनामी विवेक, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव सहित आठ नक्सली शामिल हैं।

सुबह करीब 5:30 बजे हुई मुठभेड़ :-
यह मुठभेड़ जिले के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित लुगु पहाड़ी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई है। मारे गये नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ बरामद हुई है।
दरअसल, पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि लूगु पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का दस्ता एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक स्पेशल टीम गठित की गई।
मारे गए दो नक्सलियों के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज :-
गठित टीम ने लुगुबुरू और झुमरा पहाड़ में नक्सलियों की साजिशों का नाकाम करने के लिए एक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गये। मारे गये दो नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत 22 जनवरी को भी बोकारो में पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गये थे। मृतक माओवादियों में मनोज बास्की और गिरफ्तार नक्सली की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई थी।