शव

लाइव पलामू न्यूज : विगत 3 अप्रैल को पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवताही में तीन अप्रैल को बकरी बांधने लेकर गोतिया के बीच हुए विवाद में गंभीर रूप से जख्मी महिला की 20 दिनों बाद मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मां और उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला :- 

दरअसल देवताही में 3 अप्रैल की शाम शांति देवी नामक महिला एवं उसकी बहन खूंटे से बकरी को बांध रही थी। इसी क्रम में गोतिया के फूलमनिया देवी और उसकी दो बेटी रंजू एवं अंजू कुमारी से विवाद हुआ। इसी विवाद में फूलमनिया देवी और उसकी बेटियों ने पीढ़ा से हमला कर दिया ।

20 दिनों बाद जख्मी महिला की हुई मौत :- 

जिसमें शांति देवी को गंभीर रूप से चोट लगी थी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, 24 अप्रैल को शांति देवी की मौत हो गई।पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए फूलमनिया और उसके दो बेटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस बाबत छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराने समय से जमीन का विवाद चला रहा है। घटना के दिन बकरी बांधने के दौरान विवाद शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *