लाइव पलामू न्यूज : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति ने ट्रैन के आगे कूदकर की आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नवल कुमार के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक पारिवारिक कारणों से काफी परेशान था।

चार दिन पहले एक महिला ने भी किया था सुसाइड :-
बता दें कि चार दिन पहले बीते 22 अप्रैल को भी शोभा पांडेय नामक एक महिला ने इसी जगह ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक महिला के मौत का कारण भी पारिवारिक विवाद बताया गया था।
24 घंटे गार्ड तैनात करने की मांग :–
बताते चलें कि लगातार हो रही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और रेल प्रशासन से मांग किया है कि 24 घण्टे उस जगह पर एक गार्ड तैनात रहे ताकि आत्महत्या जैसी घटना लगातार नही ह़ो।