मेदिनीनगर : आगामी 21 जून को योग दिवस के मद्देनजर उपायुक्त शशि रंजन ने शनिवार को बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को भव्यता के साथ योग दिवस मनाने का निर्देश दिया। वहीं योग कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

जिसमें आयुष विभाग के पदाधिकारी को जरूरी सामान के प्रबंध की जिम्मेदारी, नगर निगम के अधिकारियों को योग स्थल की सफाई, पेयजल व चलंत शौचालय का इंतजाम दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
शारीरिक मजबूती के लिए जरुरी है योग :-
डीसी ने कहा कि योग शारीरिक मजबूती के लिए जरूरी है। उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वालों के बीच टी-शर्ट, टोपी आदि वितरण करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बेहतर योग करने वालों को योगा डायरी व ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
वहीं सभी प्रखंड मुख्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पंचायत मुख्यालय, सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू करने का भी निर्देश दिया। बता दें कि 21 जून को सुबह 6:30 बजे से शिवाजी मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन होगा।
ये रहे उपस्थित :-
बैठक में एसपी रिष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, छतरपुर एसडीओ आशीष गंगवार, सदर एसडाओ सुलोचना मीणा, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. रामनारायण कारक, डीपीएम डॉ. मृत्युंजय कुमार मेहता सहित अधिकारी उपस्थित थें।