शव

Sensation created after finding dead body of an old couple LATEHAR : जिले में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, रविवार को बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध दंपती का शव बरामद किया गया। उक्त दंपती के हाथों में सिंदूर लगा हुआ था।

बच्चों से अलग रहते थें मृतक :- 

मृतकों की पहचान हेसला गांव निवासी प्रसाधी साव और उनकी पत्नी कर्मी देवी के रूप में हुई है। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई? इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दंपति अपने बेटों से अलग रहते थें।’लाइव पलामू न्यूज’ रविवार सुबह कमरे में दोनों संदिग्ध अवस्था में अचेत मिले। हालांकि परिजनों ने दंपती को बेहोश समझकर बालूमाथ अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपती के बेटे ने बताया उनके माता-पिता घर के बगल में ही रहते थे। रात में दोनों खाना खाकर सोए थें। सुबह के वक्त मेरे पिता उठकर बाहर भी आए थे और फिर कुछ देर बाद वह वापस कमरे में चले गए। ‘लाइव पलामू न्यूज’  उसने बताया कि गाय को चारा देने के बाद जब वह अपने पिता के घर में गया तो देखा कि दोनों बेसुध पड़े थें।

मृतक दंपति के हाथ में लगा था सिंदूर :-

आवाज देने के बाद भी जब दोनों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो तत्काल दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि घर में कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं है और ना ही परिवार में किसी की दुश्मनी है। मृतक दंपति के हाथ में सिंदूर लगा था।

वहीं पत्नी की मांग में भी सिंदूर लगाया गया था। पति के गले में सिंदूर का टीका दिया हुआ था। ‘लाइव पलामू न्यूज’ इधर कुछ लोग इसे जादू टोना तो कई लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *