A minor committed suicide due to mental stress PALAMU: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चट्टीपार गांव में रविवार को एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चंदन भुंइया की 14 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि खाना बनाने को लेकर सीमा का अपनी बहन से झगड़ा हुआ था।

इसी को लेकर मानसिक तनाव में आकर सीमा ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *