Ruar program in Panki : सोमवार को पांकी प्रखंड के प्रोजेक्ट हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में स्कूल रूआर 2025 कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह चंदेल ,उप प्रमुख अमित चौहान, मुखिया प्रेम प्रसाद , सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित :- 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ बच्चन कुमार पंकज, एमडीएम प्रभारी अमृतेश पांडे व प्रखंड के सभी सीआरपी के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें शिक्षक :- 

सम्मान समारोह कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला को सफल बनाने हेतू बच्चों की सत् प्रतिशत विद्यालयों में उपस्थिति को लेकर अपने अपने सुझाव साझा किए, इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों से उनकी परेशानियों को सुना व बताया कि शिक्षक बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

बच्चों के विद्यालय में उपस्थित को लेकर प्रचार प्रसार करें साथ ही समय समय पर पेरेंट्स मीटिंग करें एवं विद्यालय का माहौल ऐसा बनाएं की बच्चे खुद ललाईत होकर विद्यालय आएं, उन्होंने आधार एवं अकाउंट संबंधित समस्याओं को लेकर तत्काल पहल करने की बातें कही।

ईमानदारी से करें अपने कार्यों का निर्वहन :- पंचम प्रसाद

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वे लगातार प्रयासरत हैं उन्होंने प्रखंड के सभी शिक्षकों से पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने की अपील की उन्होंने यह भी कहा कि आज बच्चों का सिर्फ सरकारी विद्यालय में नामांकन है लेकिन बच्चे निजी विद्यालय में पढ़ रहे हैं आखिर इसमें चूक कहां हो रही है।

बच्चों को अगर सरकारी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सरकारी सभी सुविधाएं प्राप्त होगी तो बदलाव निश्चित ही होगा, उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षकों की कमी है जिसे लेकर वे लगातार अधिकारियों से इसकी मांग कर रहे हैं।

ये रहे उपस्थित :-

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डा रियाज अनवर, मुखिया प्रतिनिधि बृजदेव सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष सतीश सिंह सीआरपी विमलेश मिश्रा ओंकार नाथ पाठक विजय दुबे समेत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि ,प्रखंड संसाधन केंद्र की कर्मी व विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थें।

रिपोर्ट : अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *