लाइव पलामू न्यूज : एक्सपायरी दवाओं को लेकर पांडू प्रमुख ने की सक्षम पदाधिकारी से जाँच की मांग. प्रमुख नीतू सिंह ने चिकित्सा पदाधिकारी के नाम पत्र निर्गत करते हुए बिते दिन पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़े पैमाने पर एक्सपायरी दवाओं के मिलने को लेकर जाँच की मांग की हैं।

कहा विभिन्न अखबारों एवं न्यूज़ चैनल के माध्यम से देखने एंव सुनने को मिल रही है की ‘लाइव पलामू न्यूज’ पांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़े पैमाने पर एक्सपायरी दवाओं को देखा गया हैं जो कि अत्यंत खेदजनक एंव दोषियों पर कार्रवाई के योग्य कृत है।
दोषियों पर सक्षम पदाधिकारी से जांचों उपरांत कार्रवाई की मांग की है। पांडू प्रमुख नीतू सिंह ने कही एक तरफ गरीब आदमी दवा के लिए दर-दर ‘लाइव पलामू न्यूज’ भटक रहा है, दूसरी तरफ इस तरह से दवाओं को बर्बाद करना कहीं से सही नहीं हैं। तत्काल दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।