COFEE WITH SDM : सप्ताह के बुधवार को आयोजित होने वाला कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इस सप्ताह मंगलवार 29 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से होगा। एसडीएम ने इस सप्ताह गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी होटल व्यवसायियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

इस बाबत एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में होटल संचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बताते चलें कि विगत 20 सप्ताह से यह संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाता है, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इस सप्ताह इसे मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। एसडीएम ने सभी होटल संचालकों से अपील की है कि वे नियत समय पर पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लें।