JPSC SCAM : बुधवार को JPSC नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपित चार अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इनमें पुलिस अफसर विकास पांडेय व अरविंद सिंह और प्रशासनिक पदाधिकारी कुमुद कुमार व संगीता कुमारी का नाम शामिल हैं।

‘लाइव पलामू न्यूज’ सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को होगी। बताते चलें कि कोर्ट ने घोटाले से जुड़े कई आरोपियों को अग्रिम बेल देने से इनकार कर दिया है। हालांकि कुछ आरोपियों को हाईकोर्ट ने राहत दी है।