JSSC CGL : रांची की CID की विशेष कोर्ट में 2024 में हुए JSSC-CGL परीक्षा PAPER LEAK केस के छह आरोपियों कुंदन कुमार, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार की बेल पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने सीआईडी को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए शनिवार (कल) की तिथि मुकर्रर की है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 21 सितम्बर और 22 सितम्बर को राज्य के सभी जिलो में तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी थी। वहीं CGL पेपर में कथित धोखाधड़ी और सीजीएल परीक्षा के उम्मीदवार के साथ धोखाधड़ी और दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया था।
अनुसंधान के क्रम में CID को पता चला कि परीक्षा के पूर्व ही एक गिरोह के सदस्य द्वारा अभ्यर्थियों को सीजीएल पेपर के प्रश्नों को देने के नाम पर धन उगाही की गयी है।