Police Naxalite Encounter : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र पुलिस व प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के नेतृत्व में दस्ता किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

जिसके आलोक में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोलियां चलवाईं। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली कई सामग्री छोड़कर भाग गये।

घटना की पुष्टि करते हुए पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि इलाके में अब भी सघन जांच अभियान जारी है। पुलिस की टीम ने नक्सलियों द्वारा छोड़ी गयी कई सामग्रियां बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *