Naxalites created uproar लातेहार : शनिवार की रात नक्सलियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के तोरीसोत गांव के पास खनिज सर्वे करने वाली कंपनी सीएमपीडीआई के साइड पर जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने वहां खड़ी दो ड्रिलिंग मशीन समेत 8 गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं वाहन पर फायरिंग की भी सूचना सामने आई है।

पुलिस कर रही जांच :- 

घटना की सूचना पर लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खनिज सर्वे कंपनी को बनाया निशाना :- 

दरअसल चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत तोरीसोत गांव के पास खनिज सर्वे कंपनी का साइडिंग बनाया गया था। कंपनी द्वारा क्षेत्र में कोयला का सर्वे किया जा रहा था।

इसी दौरान शनिवार देर रात हथियारबंद नक्सली साइड पर पहुंचे और वहां फायरिंग करते हुए गाड़ियों में आग लगा दी। नक्सलियों ने दो ड्रिलिंग मशीन, दो कार, दो पिकअप तथा दो ट्रक में आग लगा दी। करीबन 1 घंटे तक उत्पात मचाने के बाद नक्सली वहां से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *