शव

लाइव पलाम न्यूज/मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां सोमवार को हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत खड़गड़ा नहर सड़क पर एक हृदयविदारक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सड़क पर गिरे 11 हजार वोल्ट के ‘लाइव पलामू न्यूज’ बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहे थे, तभी खड़गड़ा नहर के पास बाइक सड़क पर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। जिससे दोनों की मौके पर ही दोनों की जलकर मौत हो गई। ‘ लाइव पलामू न्यूज’ घटना की सूचना पर हैदरनगर थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इधर घटना होने के दो घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण शवों को सड़क से उठने नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक बिजली विभाग की ओर से कोई अधिकारी नहीं आता और मुआवजे की घोषणा नहीं होती, तब तक वे शव को हटने नहीं देंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और मुआवजे की घोषणा नहीं हुई, तो वे हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क को जाम कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *