Shashikant Ganjhu was targeted : पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के टॉप कमांडर सह 10 लाख के इनामी शशिकांत गंझू को टारगेट पर लिया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में पुलिस और शशिकांत के दस्ते की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें शशिकांत गंझू बचकर निकल गया था।

शशिकांत पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी है। झारखंड सरकार ने उस 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। पिछले तीन वर्षों में शशिकांत गंझू के साथ पुलिस की आधा दर्जन से अधिक बार मुठभेड़ हो चुकी है। हर बार वह जंगल का फायदा उठाकर बचकर निकल गया है।

तरहसी में हुई घटना के बाद फिर से पलामू एवं चतरा के इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया गया है। इस बाबत पलामू एसपी रेष्मा रमेशन ने बताया कि तरहसी इलाके में शशिकांत का दस्ता किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया था। मुठभेड़ के बाद शशिकांत के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उसे टारगेट पर लिया गया है।

बता दें कि शशिकांत पर पलामू, लातेहार एवं चतरा के इलाके में दर्जनों नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। वह पिछले कई वर्षों से लगातार पलामू चतरा एवं बिहार के गया में सीमावर्ती इलाके को अपना ठिकाना बनाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *