शव

मेदिनीनगर : जिले के टीओपी 2 क्षेत्र के टीवीएस शोरूम रोड पर एक युवती ने आग लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय लक्ष्मी रानी के रुप में हुई है।

क्या है मामला :- 

बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम लक्ष्मी ने अपने घर के बाथरूम में स्वयं पर केरोसिन डाला और आग लगा ली। झुलसने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बाथरूम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों को घटना की सूचना मिली। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

घटना की सूचना पर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर बाथरूम में घुसने पर युवती का जला हुआ शव जमीन पर पड़ा पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।

पुलिस कर रही जांच :- 

इधर पुलिस मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *