लाइव पलामू न्यूज/ मेदिनीनगर : ज़िले के पांडु प्रखण्ड स्थित पांडु थाना के परिसर में थाना प्रभारी सौरभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्कूली छात्र और छात्राओं के साथ संवाद सह कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद के दौरान सरकारी विद्यालय के सैकड़ों स्कूली छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

संवाद के दौरान छात्र व छात्राओं को थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने साइबर क्राइम के बारे में लोगो को जानकारी दी साथ सभी को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। वहीं यूनियन पब्लिक कमीशन परीक्षा के बारे में भी छात्र व छात्राओं को बताया साथ ही 100 डायल के प्रति सभी को जागरूक भी किया गया ।
संवाद के दौरान छात्र – छात्राओं ने थाना प्रभारी सौरभ कुमार से कई सवाल पूछा, वहीं थाना प्रभारी ने सभी सवालों का उत्तर दिया और साथ ही पूछे गए सभी को सवालो को बखुबी से समझाया । थाना में किस तरह से काम किया जाता है उसके बारे में भी समझाया गया। थाना प्रभारी सौरभ कुमार से सभी छात्र व छात्राओं को बताया कि पुलिस आपकी दोस्त है आप किसी भी समस्या को पुलिस को बता सकते है पुलिस त्वरित कारवाई करेगी।