लाइव पलामू न्यूज : पांकी रोड़ स्थित आशी केयर अस्पताल में अब झारखंड के सभी राज्य सरकारी कर्मचारियों को मुफ्त कैशलेस उपचार किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी अस्पताल के निदेशक मनीष तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि आशी केयर अस्पताल अब झारखंड के सभी राज्य सरकारी कर्मचारियों को मुफ्त कैशलेस उपचार प्रदान करने के लिए सूचीबद्ध हो चुका है। अधिवक्ता एवं उनके आश्रित भी इस योजना की लाभार्थी सूची में शामिल हैं।इसके तहत सभी पंजीकृत लाभार्थियों को निशुल्क या रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

बता दें कि झारखंड सरकार ने राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किया है। जो कि 1 मार्च 2025 से ही प्रभावी है। जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *