liquor smuggling : पलामू में शराब तस्करी के लिए अपनाए गए हथकंडे को जानकर सभी हतप्रभ हैं। दरअसल, एक घर के अंदर बेडरूम में तहखाना बनाया गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद खोले जाने पर लाखों रुपये की शराब की खेप बरामद हुई है। वहीं अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।

क्या है मामला :

दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदरी इलाके में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। जिसके आलोक में पाटन थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में कुंदरी के जितेंद्र पासवान के घर पर छापेमारी की गई। पूरे घर की तलाशी के दौरान सब कुछ सामान्य दिखा। इसी दौरान जब पुलिस जितेंद्र पासवान के बेडरूम में लगे ट्रंक को हटाया तो टाइल्स में हुक लगा हुआ पाया।

पुलिस ने हुक हटाया तो अंदर तहखाना दिखा। तहखाने के अंदर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब मौजूद थीं। जो कि अवैध थी। जिसके बाद पुलिस ने जितेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने 600 बोतल विदेशी शराब, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगी 200 खाली बोतलें और भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई है।

इस संबंध में पाटन थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद यह खेप पकड़ी गई। जितेंद्र अवैध तरीके से शराब बनाता है और उसका कारोबार करता है। जितेंद्र के बेडरूम के अंदर तहखाना बना हुआ था और वहीं से पूरा खेल जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *