PALAMU : जिले के रेहला थाना में एक अजीबो गरीब वाकया देखने को मिला। दरअसल, बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी को ही थाने में घुसने से रोक दिया गया। थाने के गेट पर ताला लगा था, जिससे एसडीपीओ को बाहर ही रुकना पड़ा। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी रीष्मा रमेशन ने थानेदार को तत्काल निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला :-
दरअसल, बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने रात्रि गश्ती के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा था। जिसे लेकर एसडीपीओ रेहला थाना पहुंचे। लेकिन थाने के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। तत्काल उन्होंने थाना प्रभारी को कॉल किया लेकिन उधर से कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान एसडीपीओ ने मौके पर तैनात ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से पूछताछ की।
जिसमें पता चला कि थानेदार के आदेश पर गेट में ताला लगाया गया है। जिसके बाद एसडीपीओ ने एसपी रीष्मा रमेशन को एक रिपोर्ट बनाकर सौंपा था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी रीष्मा रमेशन ने रेहला थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर गुलशन बिरुआ को रेहला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।