PALAMU : जिले के सतबरवा प्रखंड के सुदूरवर्ती पीएम श्री सोहडी खास प्लस टू उच्च विद्यालय के खेत के मेड पर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार के सुबह से कार्य शुरू किया गया है । जिसमें अंचल अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, अंचल निरीक्षक अनीश कुमार सिंह राजस्व उप निरीक्षक विकास मिंज अंचल अमीन हरेंद्र प्रजापति ,लालबाबू चौधरी के अलावे राजीव रंजन ,विशाल कुमार के साथ प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे।

स्कूल के हेडमास्टर भरदुल कुमार सिंह , विज्ञान शिक्षक अर्पण कुमार गुप्ता के अलावा बीडीसी लक्ष्मी देवी के अलावा पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव के साथ विद्यालय के करीब एक हजार छात्र छात्राओं ने वीडियो कृष्ण मुरारी तिर्की तथा प्रमुख कामाख्या नारायण यादव को सड़क बनाने के लिए दिल से धन्यवाद दिया, और कहा कि आपके जैसे अधिकारियों के कारण हम लोगों को करीब 8 दशक बाद सड़क मिली है।
अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की की दृढ़ ईच्छा शक्ति तथा उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव के पहाल पर शुक्रवार को 15 ट्रैक्टर और तीन जेसीबी मशीन लगाकर कार्य शुरू किया गया है इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है इसके कारण अधिकारी ने खास नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि पीएम श्री स्कूल में 1100 छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। यह विद्यालय प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर क्षेत्र में स्थित है जहां सड़क नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
वहीं उपप्रमुख ने बताया कि जेसीबी मशीन के अलावे अन्य तरह के संसाधन और सड़क बचाने के लिए पाइप लाया गया है ताकि छात्रों को आने जाने के क्रम में किसी भी प्रकार का परेशानी नहीं हो और सड़क का भी नुकसान न हो सके। इससे पहले 20 मार्च को स्कूल तक की मापी की गई थी जिसमें कुछ लोगों का करीब एक डिसमिल जमीन पड़ता है उनसे कागजात की मांग की गई है परंतु उन्होंने कागजात अभी तक प्रस्तुत नहीं किया है।