police naxalite encounter : पलामू में पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली TSPC के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एके-47 के मैगजीन समेत कई सामग्री बरामद किया है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

दरअसल, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 लाख का टीएसपीसी नक्सली शशिकांत गुंजू अपने दस्ते के साथ मनातू जंगल में छिपा हुआ। वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके आलोक में पलामू एसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक सर्च अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान पलामू पुलिस मनातू के होटवार जंगल पहुंची। जहां नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
सर्च अभियान में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह, हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, डीएसपी राजेश कुमार, छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद नावाजयपुर के थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय मनातू के थाना प्रभारी निर्मल उरांव, नावाबाजार थाना संजय कुमार यादव समेत