लातेहार : शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने महुआडांड़ प्रखण्ड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एकलव्य विद्यालय, आश्रम विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, अनुसूचित जनजाति आवासीय, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।

वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हामी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दवाइयों और उपचार सामग्रियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रोसेसिंग यूनिट बादाम, अरहर का निरीक्षण कर यूनिट में उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच की।

इस दौरान महुआडांड़ प्रखण्ड में जीरा फूल राइस प्रोसेसिंग, पैकेजिंग यूनिट अधिष्ठान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने हेतु निर्देश दिया। महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत भ्रमण कर आम बागवानी, अबुआ आवास योजना व अन्य संचालित योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी और बीपीओ को लंबित योजनाओं में प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *