CRIME NEWS : मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति का शव पाटन मोड़ के पास झाडियों से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के निमिया निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। रंजीत ऑटो चालक था। उसकी हत्या पत्थर से कूचकर की गई है।

शनिवार से ही लापता था युवक :- 

वह शनिवार को तीन बजे दिन से ही लापता था। देर रात तक परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन रंजीत का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं रंजीत के पिता भी पिछले चार दिन से लापता हैं, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार को ग्रामीणों ने पाटन मोड़ के पास झाड़ियों में शव पड़ा देखा।

बिस्फुटा के पास ग्रामीणों ने किया जाम :- 

जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने डालटनगंज रांची रोड को बिस्फुटा के पास जाम कर जमकर हंगामा किया।

हत्यारोपी को गिरफ्तार व पिता की सकुशल बरामदगी की है मांग :-

ग्रामीण हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने और लापता-पिता को बरामद करने की मांग पर अड़े हैं। इधर मृतक की पत्नी का कहना है कि एक व्यक्ति के साथ उनके परिवार का जमीन विवाद चल रहा है। जिसमें उन्हें हत्या की धमकी मिल चुकी थी। पत्नी का आरोप है कि कि जिस व्यक्ति के साथ जमीन विवाद चल रहा है, उसी ने रंजीत की हत्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *