मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के ग्राम लहल्हे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाल कर की गई।कथा पुरोहित विनय पांडे एव्म उनके साथ आए पुरोहितों के द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ।

कलश यात्रा में भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर शिवाला मंदिर मलय नदी तट पर पहुंची, जहां कथा आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी ने सपत्नीक पूजन अर्चन कर कलश में जल भरा।
ये रहे उपस्थित :-
कलश यात्रा में महिमानंद तिवारी,सुरेश्वर तिवारी,अभिमन्यु तिवारी,संजय त्रिपाठी,अनूप तिवारी,मृत्युंजय तिवारी,अमित तिवारी,ब्रजेश तिवारी,दामोदर तिवारी,राजेंद्र चौधरी,विनोद तिवारी,जीतेन्द्र चंद्रवंशी,अभिनाश तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
हनुमंत पूजा के साथ महावीरी झंडा का हुआ स्थापन :-
इसके पूर्व रविवार सन्ध्या कालीन मुहूर्त में हनुमंत पुजा के साथ महावीरी झंडा स्थापित किया गया।भागवत कथा आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी के द्वारा पूजा अर्चना कर महावीरी झंडा की स्थापना की गई। आयोजक विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा में परमपूज्य श्री श्री 1008 मारुति किंकर जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
26 मई को विशाल भंडारे का आयोजन :
जिसमें सभी श्रद्धालु भक्त सादर आमंत्रित है।भागवत कथा 19 मई से प्रारंभ होकर 25 मई तक चलेगा।श्री त्रिपाठी ने बताया की 26 मई को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।