मेदिनीनगर : पांकी प्रखंड के मुख्य बाजार रोड स्थित भाजपा कार्यालय से सोमवार की सुबह सेना व शहीदों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत भाजपा कार्यालय से की गई । इस दौरान लोग हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के जोरदार नारे लगाते हुए श्री राम जानकी मंदिर व भगत सिंह चौक होते कर्पूरी ठाकुर चौक पहुंचे जहां संबोधन कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम सेना एवं शहीदों के सम्मान हेतु समर्पित : शत्रुघ्न सिंह

कार्यक्रम के संबोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक किए सैनिकों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी दुनिया को अपनी सैन्य ताकत का लोहा दिखाया।यह कार्यक्रम सेना एवं शहीदों के सम्मान हेतु समर्पित है।

पहलगाम हमला हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया :- कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता

कार्यक्रम के संबोधन में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने कहा हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सेना को खुली छूट दी गई जिसके परिणाम स्वरुप भारतीय सेवा ने पहलगाम हमला हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया। हमारी सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन की पूरी दुनिया कायल है और पाकिस्तान को भी भारतीय सेना के पराक्रम को देखकर घुटनों पर आने पर मजबूर होना पड़ा।

ये रहे उपस्थित :-

मौके पर कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय तिवारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे , लोहरसी मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, ललित मेहता, अरुण सिंह, सुनील शर्मा श्याम नंदन ओझा शेखर सिंह रीमा शर्मा नीलम सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट : अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *