मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के लहलहे में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। कथा प्रवक्ता श्री श्री 108 मारुति किंकर जी महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए श्रीमद्भागवत के प्रथम स्कंद की व्याख्या प्रस्तुत की।

श्रीमद्भागवत मात्र एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाता है :- के एन त्रिपाठी
उनके मधुर वचनों और आध्यात्मिक व्याख्यान ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए के. एन. त्रिपाठी ने कहा, “श्रीमद्भागवत मात्र एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाता है। इसमें छुपा जीवन का सार हर व्यक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे व्यक्ति को आत्मबोध और आत्मकल्याण का मार्ग प्राप्त होता है।”
कथा स्थल पर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं और कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार यह ज्ञान यज्ञ पूरे सप्ताह चलेगा और प्रतिदिन भव्य झांकी व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित:
मौके पर महिमा नंद तिवारी,धीरेन्द्र तिवारी, सुआ मुखिया उपाध्याय सिंह जी,कौरिया मुखिया रविंद्र सिंह,कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी,अनूप तिवारी, विनोद तिवारी,सुरेंद्र शुक्ला, अमित तिवारी,मृत्युंजय तिवारी छोटू,ब्रजेश तिवारी,आशीष तिवारी,कामाख्या सिंह,सुधीर सिंह,जे पी सिंह,राणा सिंह व बीरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।