मेदिनीनगर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ,मेदिनीनगर के प्रशाल में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन व सेंटर फाॅर कैटलाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से आरोग्य दूतों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अब वे स्कूली बच्चों तक ये मॉड्यूल पहुंचाएंगे।

वर्ग 6-12 तक संचालित विद्यालयों से चयनित उक्त विद्यालयों के 2-2 आरोग्य दूतों को एस एच डब्लू पी कार्यक्रम के तहत जिला साधन सेवी के द्वारा भारत सरकार एवं झारखंड सरकार से प्राप्त प्रशिक्षण संदर्शिका से जुड़े सोलह विषयों के ऊपर विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के प्रशिक्षण के समापन सत्र की मुख्य अतिथि डायट की प्राचार्या सुश्री अमृता सिंह ने बताया कि कुल 52 बैच का प्रशिक्षण डायट में सी थ्री के तकनीकी सहयोग से होना है, जिसमें आज 23 वे बैच का समापन सफलता पूर्वक किया गया।
23 वें बैच के समापन सत्र में प्राचार्या अमृता सिंह ने बताया कि इस गैर आवासीय प्रशिक्षण में आरोग्य दूत के रूप संबंधित विद्यालयों के 2- 2 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।जिससे वे किशोर-किशोरियों को उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं जीवन कौशल सबंधी जानकारी देकर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर सकें।
शिक्षकों को विद्यालय आरोग्य दूत के रूप में तैयार करना उद्देश्य
प्रोग्राम ऑफिसर आकाश कुमार (सेंटर फाॅर कैटलाइजिंग चेंज) नें कार्यक्रम के संस्थागत विषय के ऊपर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आयुष्मान भारत के तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालय आरोग्य दूत के रूप में तैयार करना है ताकि वे अपने विद्यालय में एक स्वस्थ वातावरण बना सके ।
सामाजिक कुरुतियों पर नाटक का मंचन :-
प्रशिक्षण में सभी जिला साधन सेवियों नें सोलह विषयों को विस्तार से बताया साथ ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो इस विषय पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला । सामाजिक कुरीतियों पर नाटक का भी मंचन किया गया एवं इससे कैसे छुटकारा मिले इसका भी संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों एवं आरोग्य दूतों के बीच बने स्वस्थ संबंध :-
सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के प्रोग्राम ऑफिसर आकाश राज्य साधन सेवी और जिला साधन सेवियों ने अपने अपने संबोधन में कार्यक्रम के दूरगामी लक्ष्य के बारे में बताया। साथ ही विद्यालय में एक ऐसा माहौल तैयार करने की बात कही जहां विद्यार्थियों एवं आरोग्य दूतों के बीच स्वस्थ संबंध बनाया जा सके। साथ ही साथ विद्यार्थी अपने जीवन से जुड़े सभी प्रकार की समस्याओं को अपने आरोग्य दूतों एवं शिकायत – सुझाव पेटी के माध्यम से निर्भीक होकर साझा कर सकें।
ये रहे उपस्थित :-
कार्यक्रम में डायट प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह संकाय सदस्य हसन रज़ा ,जितेंद्र कुमार तिवारी,मृत्युंजय कुमार , नूतन कुमारी तथा मोहम्मद शाहिद अनवर , वरीय लिपिक अनुज शुक्ल, कन्हाई सिंह के साथ साथ प्रशिक्षक के रूप में लाल कृष्ण भारद्वाज,प्रियेश कुमार , राखी रानी ,अर्पण कुमार गुप्ता, राजेश कुमार मिश्रा , सतेंद्र विश्वकर्मा, देवेंद्र मिंज ,गिरेन्द्र महतो ,रेणु जायसवाल,नीरज कुमार पांडेय समेत अंतिम बैच के सभी आरोग्य दूत मौजूद रहे।