पलामू :  विगत कई महीनों से आयुष्मान भारत योजना के तहत किये गए का भुगतान न होने के कारण आज प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन, पलामू औऱ एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर ऑफ इंडिया, पलामू चैप्टर के तत्वावधान में आशी केयर हॉस्पिटल पांकी रोड़ रेड़मा में एक बैठक आहूत की गई।

 

इस बैठक में आयुष्मान से संबद्ध रहे अस्पताल के संचालक मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में कहा कि आयुष्मान योजना जो कि सरकार की बहुत ही महत्वकांछि योजना थी और गरीब और जरूरत मंद लोगो के लिए वरदान से कम नही थी, इतने दिनों तक इलाज करने के बाद भी सरकार द्वारा अस्पतालों को समय से राशि नही मिल पा रही है। जिसके कारण इस योजना के तहत इलाज बन्द करने का निर्णय लिया गया।

प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन ऑफ़ पलामू के अध्य्क्ष मनीष तिवारी ने कहा कि न चाहते हुए भी ये बडा कदम उठाने पर अस्पतालों को मजबूर किया जा रहा है। आखिर कब तक बिना पैसों के इलाज किया जाए, अस्पताल के सामने डॉक्टरों, कर्मचारियों, ओर सप्लायरों का बहुत बकाया होने के कारण सभी मे कार्य करने में असहमति जताई है। अत: बहुत ही सोच विचार और इंतज़ार करने के बाद ये कड़ा कदम उठाया गया है।

कल (गुरुवार) राँची में भी पूरे झारखंड के सभी अस्पतालों एक बैठक आहूत की गई, जिसमे आगे की कार्रवाई तय की जायगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने इस मामले में सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने और अविलंब भुगतान करने की मांग की ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग आसानी से इलाज करवा सके और उन्हें इलाज के लिए दर दर भटकना ना पड़े । बैठक में सभी अस्पताल के संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *