CRIME NEWS PALAMU : कार पार्किंग को लेकर पलामू में गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

बारालोटा इलाके का है मामला:

मामला मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र के बारालोटा के श्रीराम पथ के इलाके का है। इस संबंध में श्रीराम पथ निवासी सुमित कुमार तिवारी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में एक आवेदन दिया है। जिसके आधार पर मनीष पाठक नामक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है।

आवेदन के अनुसार सुमित के घर के बाहर कार पार्किंग किया गया था। जिसके बाद घर के सामने खड़ी कार को हटाने के लिए कहा गया। इसी क्रम में आरोपी ने चाकू दिखाकर मारपीट शुरू कर दी। बाद में वे वहां से चले गए थे और कुछ देर बाद गेट को बंद कर वह घर में चले गए।

इसी क्रम में मनीष पाठक नामक युवक मौके पर पहुंचा और गोली मारने की धमकी दिया। बाद में आरोपी ने उसके गेट पर गोली चलाई। घटना की सूचना पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

कार पार्किंग के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। पूरे मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है। मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
टाउन थाना देवव्रत पोद्दार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *