PALAMU : गुरुवार को IAS अंजनी कुमार मिश्रा ने पलामू के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। अंजनी दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त हैं।

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग की अधिसूचना के अनुसार सरकार ने उन्हें पलामू प्रमंडल के मंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर अंजनी कुमार मिश्रा को जिला पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दियख। पदभार ग्रहण करने के साथ ही आयुक्त के सचिव विजय वर्मा, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव मनीष कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *