मेदिनीनगर : लहल्हे में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन गोवर्धन महाराज की कथा और भागवत की अन्य कथाओं को श्रद्धालुओं को काशी से पधारे श्री श्री 108 मारुति किंकर जी महाराज ने कही।

यज्ञ में पंचम दिवस भगवान गोवर्धन पर्वत की पूजा की कथा हुई साथ ही मंचन भी किया गया। जिसमें बाल कलाकार आर्यन ने भगवान कृष्ण की भूमिका अदा की और भक्तों को हाय हैल्लो छोड़ो राधे राधे बोलो मन्त्र दिया।

कथा आयोजक विबेकानन्द त्रिपाठी ने सपत्नी आरती की।कथा में अगल बगल के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य के भागी बन रहे है।पंचम दिवस की कथा में रुद्र शुक्ला,धीरज मिश्रा,अभिषेक तिवारी,अखिलेश तिवारी व्यास जी रांकिकला,आलोक चौबे भवनाथपुर सहित दूर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप तिवारी,ब्रजेश मृत्युंजय, बिनोद तिवारी,आकाश, प्रियांशु,पवन,प्यायो,मनीष सहित काफी लोगों ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।मंच संचालन ब्रजेश तिवारी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *