लातेहार: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लातेहार पुलिस को फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, बुधवार को जिले के एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नेतरहाट थाना क्षेत्र के आधे गांव के तुतापानी के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लगाये गये आठ केन आईईडी बम (प्रत्येक 0.5 किलोग्राम) बरामद किया।

जिसे सर्च अभियान में शामिल सीआरपीएफ 11 बटालियन के बीडीडीएस टीम द्वारा सभी सुरक्षा मानको का पालन करते हुए विनिष्ट किया गया। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार, गोला, बारूद और अन्य समाग्री बरामद किया गया। नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 26 मई को भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच लाख ईनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया था।

साथ दस लाख इनामी जोनल कमाण्डर कुन्दन खेरवार गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर उस क्षेत्र के आस-पास के पुरे इलाके को घेराबंदी कर सर्च अभियान किया जा रहा है। इसी दौरान यह सफलता हाथ लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *