मेदिनीनगर : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया निवासी बीएसएफ के जवान प्रदीप कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि 31 मई की रात प्रदीप कुमार सिंह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थें। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।

जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था परंतु परिजन घायल का इलाज पल्स हॉस्पिटल में करवा रहे थे।जहां इलाज के क्रम में रविवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा प्रदीप कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

 

बीएसएफ जवान की शव मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान प्रदीप कुमार सिंह मेघालय में ड्यूटी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *