मेदिनीनगर: मंगलवार को परियोजना निदेशक प्रवीण गगरई के द्वारा एकलव्य आदर्श विद्यालय निगाई लातेहार का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि विद्यालय का भवन एवं छात्रावास भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है। विद्यालय का संचालन दिनांक 16 जून 2025 से प्रारंभ किया जाना है।
विद्यालय एवं छात्रावास भवन का साफ सफाई का कार्य मजदूरों द्वारा संपन्न किया जा रहा था। विद्यालय निरीक्षक के क्रम में श्री गगरई के द्वारा प्रभारी प्राचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि विद्यालय में उपस्थित रहकर कक्षावार बैंच डेस्क का अधिष्ठापन करने तथा बालक एवं बालिका के आवासन्न हेतु बेड का अधिष्ठापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
गौरतलब है कि एकलव्य आदर्श विद्यालय सरकार के प्राथमिकताओं में है यहां पठन-पाठन सहित अन्य गतिविधियों का समय अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाना है।