लातेहार : बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक प्रवीण गगरई की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पंचायत सेवकों,जनसवेकों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) योजना कार्यक्रम के तहत जनसेतु ऐप के माध्यम से एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देष्य जनमन योजना के तहत् गांवों में आदिम जनजातियों का सर्वे करना एवं सर्वे के उपरांत जनसेतु ऐप में डाटा अपलोड करना है। गौरतलब है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) योजना कार्यक्रम के आलोक में जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत लातेहार जिले के 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य 90 पंचायत अन्तर्गत 269 ग्रामों में अनुसूचित जनजाति समुदाय के विकास हेतु दिनांक- 15.06.2025 से 30.06.2025 तक सभी प्रखण्डों में शिविर का आयोजन किया जाना है।

उक्त शिविर में आधार कार्ड,राशन कार्ड,आयुष्मान भारत कार्ड,जाती प्रमाण-पत्र,स्थानीय प्रमाण पत्र,किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान योजना,जन-धन खाता,विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन एवं पीएम विश्वकर्मा योजना आदि का लाभ लाभुक लें सकतें हैं।

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री श्रेयांस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सभी पंचायत सेवक, जनसवेक सहित अन्य उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *