लातेहार : जिला सहाकारिता पदाधिकारी लातेहार द्वारा बताया गया कि B-PMFBY रब्बी 2024 के अंतर्गत चना, आलू, सरसों एवं गेहूं फसलों का बीमा ICIC लोम्बार्ड कम्पनी द्वारा कराया गया है। सभी फसलों को मिलाकर कुल 4297 किसानों का 3964-576 हेक्टेयर का बीमा कराया गया है।
बीमा कॅपनी ICIC लोम्बार्ड द्वारा बताया गया कि 445 किसानों का 3721 त्रुटीपूर्ण पाया गया है।

DLMC की बैठक में निर्णय लिया गया कि त्रुटीपूर्ण 445 किसानों का सत्यापन के लिए जिला प्रबंधक ICIC लोम्बार्ड हार्ड काॅपी उपलब्ध कराये तथा सत्यापन के पश्चात् DLMC की बैठक में उपस्थापित किया जाय।
बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोपनो,जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डीडीएम (Nabard) सहित अन्य सदस्य उपस्थित थें।