सतबरवा(पलामू): गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मेदिनीनगर जाने के क्रम में सतबरवा पहुंचे।जहां ब्रह्म स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रोजगार देने,पलायन रोकने जैसे वादे किए थे लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है,सारे वादे फेल हो गए।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता स्तर तक मजबूत संगठन है।वे विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पलामू द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने मेदिनीनगर जाने के दौरान सतबरवा में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा,पूर्व 20सूत्री अध्यक्ष रवि प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार,मोहन जोशी,सुरेंद्र प्रसाद,विजय पाठक, दिनेश साहू, बैजू प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव,ज्योति सिंह, संदीप कुमार,महेश्वर सिंह, सोनू सिकंदर, सुधीर साव ,इंदु भूषण पाण्डेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट : प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *