मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां वज्रपात की दो अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की है। जहां
मंगलवार की दोपहर चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में वज्रपात की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हो गई।

दरअसल, चांदों में बिजली के पोल पर आकाशीय बिजली
गिरने से सरस्वती देवी और उनकी बेटी रूपा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब दोनों नहाने के बाद अपने घर के बरामदे में बैठी थीं। वहीं सरस्वती के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पति का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।

इधर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया। दूसरी घटना में रेहला थाना क्षेत्र के उर्दवार गांव में वज्रपात की एक चपेट में आकर ललन भुइयां नामक मजदूर की मौत हो गई।

ललन मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर रेहला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *