सतबरवा(पलामू): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने बुधवार को पलामू के उपायुक्त समीरा एस से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें उपायुक्त का कार्यभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।भेंट के दौरान उनके साथ हृदया सिंह समेत अन्य सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Oplus_0

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक आवेदन पत्र सौंपते हुए तुम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल झारखंड सहित बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले गरीब एवं असहाय मरीजों के लिए चिकित्सा सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नवजीवन अस्पताल आमजन के बीच अपनी विश्वसनीय सेवा और किफायती इलाज के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में इसे आयुष्मान योजना में सम्मिलित करना गरीब मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।उक्त मांग पर उपायुक्त समीरा एस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *