रांची : शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में कैबिनेट स्तर के कई मंत्री और विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी शामिल हुए।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी :-
बैठक में 57 करोड़ 95 लाख की लागत से खूंटी में महिला महाविद्यालय बनने की स्वीकृति दी गई।
38करोड़ 76लाख 34हजार की लागत से चाईबासा में डिग्री महाविद्यालय बनेगा।
ताज होटल के निर्माण के लिए ग्राउंड कवरेज 25% से बढ़कर 40% किया गया और बिल्डिंग की ऊंचाई 26 मीटर से बढ़कर 27 मीटर की गई।
झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के संचालित करने के लिए तीन करोड़ प्रति वर्ष संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
37 करोड़ की लागत से कोयल नदी पर पुल बनेगा।
जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा नियम में किया गया संशोधन अब प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी अगर 50,000 से कम आवेदक होंगे तो प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी।
राज्य के प्रमंडलीय डिप्लोमा राजकीय फार्मासिस्ट के 58 पदोंकासृजन।
झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रदोन्नति नई नियमावली की स्वीकृति।
झारखंड चिकित्सा पंजीकरण संशोधन नियमावली को मंजूरी मिली।
नगर विकास विभाग से झारखंड आवास बोर्ड से भूखंड आवंटन के संबंध में संशोधन।
झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस पदाधिकारी को पदक से सम्मानित करने के संबंध में झारखंड पुलिस पदक की संख्याओं में वृद्धि।
झारखंड राज्य झारखंड कर्मचारी चयन 2025-26 आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए 31 करोड़ 50 लाख के अतिरिक्त राशि की स्वीकृति।