गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बुधवार को गढ़वा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर तरुण की पत्नी ने अपने आवास में फांसी के फंदे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।घटना की ‘लाइव पलामू न्यूज’ सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस वक्त यह घटना घटी डॉक्टर तरुण अपनी ड्यूटी में थें और ओपीडी में मरीज देख रहे थें।

ड्यूटी समाप्त कर जब वे घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बावजूद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना ‘लाइव पलामू न्यूज’ सिविल सर्जन को दी। तत्पश्चात पुलिस को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख सभी कांप गए।
डॉक्टर तरुण की पत्नी का शव पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के ‘लाइव पलामू न्यूज’ कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों और अस्पताल कर्मियों में शोक का माहौल है।