रांची : अब सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। यह नया नियम साल 2026 से लागू होगा।इस संबंध में सीबीएसई ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा फरवरी में और दूसरे चरण की परीक्षा मई में होगी। पहले चरण के नतीजे अप्रैल में और दूसरे चरण के नतीजे जून में आएंगे।

पहला चरण अनिवार्य: कक्षा 10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में शामिल होना अनिवार्य होगा, वहीं दूसरा चरण वैकल्पिक रहेगा।
एक बार होगा इंटरनल असेसमेंट : हालांकि आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार ही किया जाएगा, भले ही छात्र एक या दोनों चरणों की परीक्षा दें।
छात्रों को बेहतर अवसर देना उद्देश्य : सीबीएसई का उद्देश्य इस व्यवस्था से छात्रों को बेहतर अवसर देना है, ताकि वे अपनी तैयारी के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। जिससे उनका तनाव कम हो। सीबीएसई के इस फैसले से छात्रों को अपनी तैयारी के अनुसार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।