मेदिनीनगर : बुधवार को एमएमसीएच के छात्रों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।मेडिकल कॉलेज में सुबह के 11 से बजे 2 बजे तक छात्रों का हंगामा जारी रहा। दरअसल, मेडिकल कॉलेज की अनुशासन समिति ने दो छात्रों को निलंबित कर दिया था। वहीं कॉलेज का नियम तोड़ने पर पांच हजार रुपए का फाइन भी लगाया था।

प्रिसिंपल की कार्रवाई का छात्र कर रहे थें विरोध : 

जिसके विरोध में मेडिकल कॉलेज के 90 इंटर्न और 490 जूनियर रेजिडेंट एक साथ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के सुपरिटेंडेंट कार्यालय के पास जमा हुए थेंं। ‘लाइव पलामू न्यूज’ छात्र प्रिंसिपल की कार्रवाई का विरोध कर रहे थें। छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल जान बूझकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हें धमकी दी जा रही है।

उन्हें निजी तौर पर टारगेट किया जाता है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज का ओपीडी भी प्रभावित हुआ। ‘लाइव पलामू न्यूज’ मरीजों की लंबी लाइन लग गई थी। बाद में कॉलेज के प्रिंसिपल पीएन महतो, सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टर के साथ वार्ता के बाद छात्रों का हंगामा और आंदोलन खत्म हुआ।

छात्रों का निलंबन वापस ले लिया गया है और फाइन भी खत्म किया जा रहा है। कॉलेज में छात्रों को नियमों का पालन करना होगा। छात्रों को हर हाल में रास्ते में बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना होगा। छात्रों को किसी प्रकार की धमकी नहीं दी जा रही है, न ही उन्हें डरने की जरूरत है।

प्रिंसिपल पीएन महतो

छात्रों ने लिखा राज्य सरकार को पत्र, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप :

इधर छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को हटाने को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा है। छात्रों ने प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ‘लाइव पलामू न्यूज’ छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल द्वारा करियर खत्म करने की धमकी दी जाती है। छात्रों का कहना है कि जब वे लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हैं तो उन्हें कई तरह की धमकी दी जाती है। इस माहौल में छात्रों का पढ़ाई मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *