LIVE PALAMU NEWS DESK : हर महीने की पहली तारीख कुछ नई शर्तें और सरप्राइज लेकर आती है और इस बार जुलाई की शुरुआत आम आदमी की जेब और जिंदगी, दोनों पर असर डालने जा रही है। जैसेIRCTC से तत्काल टिकट बुकिंग में अब OTP जरूरी होगा, अब टिकट तभी बुक होगा, जब आपके मोबाइल पर आये OTP को दर्ज करेंगे।

बिना OTP, टिकट नहीं। 1 जुलाई से रेलवे किराया बढ़ जायेगा। नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ₹1 प्रति KM, AC क्लास ₹2 प्रति KM हो जायेगा। क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन गेमिंग पर 1% शुल्क (HDFC कार्ड) लगेगा।

Dream11, MPL जैसे ऐप्स पर ₹10,000 से ज्यादा खर्च करने पर लगेगा चार्ज। वॉलेट में ₹10,000 से ज्यादा लोड करने पर भी 1% शुल्क (HDFC कार्ड) लगेगा।

Paytm, Mobikwik जैसे ऐप्स पर लागू। यूटिलिटी बिल पर नया शुल्क लगेगा। ₹50,000 से ज्यादा यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस) पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज।

₹15,000 से ज्यादा फ्यूल खर्च पर भी यही चार्ज लगेगा। BBPS सिस्टम से ही क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान (RBI नियम) होंगे।

अब PhonePe, CRED जैसे ऐप्स भी BBPS प्लेटफॉर्म से जुड़े रहेंगे। ATM से निकासी पर ICICI बैंक का नया शुल्क लगेगा।

दूसरे बैंक के ATM से 3 बार से ज्यादा पैसे निकाले तो ₹23 ट्रांजैक्शन शुल्क। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹8.5 लगेगा।

नया PAN कार्ड बनवाने के लिये आधार अनिवार्य होगा। मतलब अब बिना आधार पैन नहीं मिलेगा। 1 जुलाई से नियम लागू होगा।

पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा (दिल्ली NCR)। 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन पेट्रोल पंप से फ्यूल नहीं ले सकेंगे।

GST रिटर्न दाखिल करने के नियमों में बदलाव होगा। अब लेट फाइलिंग या गलती पर नोटिस और जुर्माना तय। कारोबारी वर्ग को सतर्क रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *