LIVE PALAMU NEWS DESK / GARHWA : गुरूवार, 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 2,460 करोड़ रुपये है, जिसका उद्देश्य राज्य में सड़क कनेक्टिविटी में सुधार करना, रोजगार के अवसर पैदा करना और उद्योगों के विकास को बढ़ावा देना है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के जल्द ठीक होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन से बात हुई है। झारखंड में कोई योजना अधूरी नहीं रहेगी। इस दौरान गडकरी ने कहा कि देश का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में धान की पैदावार होती है और पुआल से बायो-सीएनजी बनाई जा सकती है।

इस योजना की शुरुआत यहां की जा सकती है। जो किसानों को अतिरिक्त आय का साधन होगा। वहीं उन्होंने झारखंड के तसर साड़ी और स्थानीय कला की तारीफ करते हुए कहा कि इन साड़ियों में झारखंडी डिजाइन तैयार करने के लिए साहेबगंज और गोड्डा में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनकी देशभर में भारी मांग है और यहां कारीगरी और हुनर की कोई कमी नहीं है।

आवश्यकता है केवल प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की। उन्होंने अपने क्षेत्र की मिसाल देते हुए कहा कि उन्होंने तालाब बनाकर पानी की किल्लत को दूर किया और मिट्टी को सड़क निर्माण में लगाया। अब उसी मॉडल को झारखंड में लागू करने की योजना है, जिसके तहत 1,000 तालाब बनवाए जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने टोरी-चंदवा मार्ग और गढ़वा-अंबिकापुर फोरलेन सड़क दोनों परियोजनाओं को मंजूरी दी, जो स्थानीय विधायक सत्येंद्र तिवारी और सांसद बीडी राम की मांग पर की गई।

वाराणसी-कोलकाता इकोनॉमिक कॉरिडोर पर फोरलेन सड़क का काम प्रगति पर है, जो झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गडकरी ने बताया कि झारखंड में कुल 2 लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं संचालित की जाएंगी, जिससे कि राज्य का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *