पलामू : जिले के पांडू प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्सन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांडू प्रमुख नीतू सिंह एंव संचालन सिलदिली पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र साहनी ने किया। यह प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों और सुविधाओं में वृद्धि, वित्तीय सशक्तिकरण और विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल था।

धरना प्रदर्शन में सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य सहित त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पंचायत राज अधिनियम में संशोधन कर त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान, प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
यह धरना प्रदर्शन पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर पांडू प्रमुख नीतू सिंह ने कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ जनता हमलोगों को जीताकर भेजी है। हम जनप्रतिनिधि जनता के प्रति खरा नही उतर पा रहे हैं ।क्योंकि राज्य सरकार की ओर से जो पैसा मिलना चाहिए नहीं मिल पा रहा है।
वहीं डालाकला पंचायत के मुखिया राम बाबू ने कहा ब्लॉक में जनप्रतिनिधियो को मान सम्मान नहीं दिया जाता,बिचौलिया हावी है इसमें सुधार की आवश्यकता है। अगर इसमें तत्काल सुधार नहीं किया गया तो अगला प्रदर्शन प्रखंड कर्मियों के खिलाफ ही होगा।
ये रहे उपस्थित :
मौके पर पांडू जिला परिषद सदस्य मिना देवी, पांडू मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अविनाश सिंह उर्फ़ सिंटू सिंह, तिसिबार पंचायत के मुखिया पूनम देवी के अलावा सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।