चतरा : बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से सभी विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनता दरबार व डाक से प्राप्त शिकायतों की विभागवार गहन समीक्षा कर लंबित मामलों का त्वरित व प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान तय समयसीमा में किया जाए।

वहीं आवेदकों को समाधान की जानकारी फोन या पत्राचार के माध्यम से देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, वहां त्वरित कार्रवाई हो। अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।
ये रहे उपस्थित :
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, वन विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।