मेदिनीनगर : बुधवार को जोनल आईजी सुनील भास्कर ने मेदिनीनगर सदर SDPO कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद और सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक भी की। मौके पर उन्होंने कहा कि मुकदमों का ट्रायल कमजोर होने पर संबंधित थाना प्रभारी और अनुसंधान करने वाले पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

नक्सली, अपराधी एवं अन्य अपराध से जुड़े मुकदमों की सुनवाई पर ई प्रिजन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इस संबंध में आईजी सुनील भास्कर ने अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया है।

बैठक के दौरान आईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्सली अपराधी एवं गंभीर अपराध के मामले में मुकदमों का ट्रायल कमजोर नहीं होनी चाहिए। अपराध में शामिल आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए जैसे कि डायरी और मुकदमों का ट्रायल बेहतर किया जाए। गवाही के मामले में पुलिस अधिकारी संजीदगी दिखाएं।

ई प्रिजन एप के माध्यम से नक्सली, अपराधी से जुड़े हुए मुकदमे के ट्रायल पर निगरानी रखी जाएगी। इस एप के माध्यम से कई फायदे होंगे।  कौन से इलाके में कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को आसानी से मिल पाएगी।

आईजी ने निरीक्षण के क्रम में सभी थाना प्रभारी को पर्सनल डायरी को अपडेट करने का निर्देश दिया। आईजी ने सीडी पार्ट 2 को भी अपडेट करने का निर्देश दिए हैं। वहीं मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

मुकदमे के ट्रायल को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं। ट्रायल कमजोर होने पर संबंधित अधिकारियों पर जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी। सुनील भास्कर, जोनल आईजी, पलामू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *