मेदिनीनगर : एक ओर जहां तेजी से नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है , खून के रिश्तों की गर्माहट भी खत्म हो रही है , ऐसे में किसी और के लिए अपना रक्तदान करना बहुत बड़ी बात है। इसी क्रम में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा मोटिवेट किए जाने पर  दीपक कुमार और सत्येंद्र कुमार ने दो यूनिट ब्लट डोनेट कर मानवता का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाई।

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ऐसे लोगों को दिल से सैल्यूट करता है जो बिना किसी जान परिचय के भी लोगों के जीवन बचाने हेतु तत्पर रहते हैं। ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि लोग रक्तदान के लिए आगे आएं । खासकर मरीज के परिजन अवश्य रक्तदान करें ।

आज आपके परिवार की जान बचाने के लिए अगर किसी ने रक्तदान किया है तो आप भी रक्तदान कर किसी परिवार की जान बचाएं। एक दूसरे के सहयोग से ही रक्त की जरूरत पूरी की जा सकती है ,और कोई रास्ता नहीं है।इसलिए खुद भी रक्तदान करें एवं औरों को भी इसके लिए प्रेरित अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *